लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि रालोद जल्द ही गाजियाबाद से गाजीपुर तक अपने प्रभाव को बढ़ाएगी। पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बने इसके लिए अभी से कवायद शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- यूपी में चिराग पासवान की दमदार एंट्री, भदोही में उनके सांसद ने सपा-बसपा और निषाद पार्टी को ललकारापार्टी के सम्मेलनों का आयोजन शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेन्स कर उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंडलों में पार्टी के सम्मेलनों का आयोजन हो चुका है जबकि हाल ही में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में देवरिया में भव्य राजनीतिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उस सम्मेलन के बाद से पूर्वांचल में कई जगहों पर पार्टी के कार्यक्रम आयोजित हो चुक...