रुडकी, मार्च 26 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कृषि परिदृश्य को बदलने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पहल की है। कई दिग्गज उद्योग भागीदारों के साथ मिलकर संस्थान ने सौ करोड़ के प्रारंभिक निवेश के साथ एक विशाल सतत कृषि और कार्बन क्रेडिट कार्यक्रम की शुरुआत की है। आईआईटी के प्रो. एएस मौर्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग की ओर से स्वीकृत इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले की लगभग 5 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को कवर करना है। इस मिशन में टीआरएसटी 01, प्रोक्लाइम, कम्प्लायंस-कार्ट, एक्सेलईएसजी और सैट ग्लोबल आदि कंपनियां तकनीक और विशेषज्ञता साझा कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.