गोरखपुर, सितम्बर 24 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय राष्ट्रीय लोकदल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। योगी सरकार में रालोद कोटे से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद पश्चिमी यूपी में विपक्ष का सूपड़ा साफ करेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए में रहते हुए पार्टी की रणनीति इस बार अधिक से अधिक विधानसभा सीटों पर दावेदारी करने की है।

कार्यों का निरीक्षण अनिल कुमार, गुरुवार को वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला एवं महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क के निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने आए थे। हिन्दुस्तान से मुखातिब अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में 2027 में एनडीए गठबंधन दो तिहाई बहुमत के साथ प्रदेश में लगातार ...