अमरोहा, अक्टूबर 15 -- UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में मुस्लिम वोटों को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है। लंबे समय से सपा के लिए वोट कर रहे मुस्लिम वोटों पर अब कांग्रेस की भी नजरें टिकी हैं। अंदरखाने में कांग्रेस इन वोटरों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। मुस्लिम वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अब ओवैसी भी एक्टिव हो गए हैं। तीनों राजनीतिक दल मुस्लिम वोटरों के समर्थन में उतर आए हैं। मुस्लिम वोट बैंक को लेकर अब सपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम के बीच खींचतान बढ़ गई है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो विधानसभा चुनाव में ओवैसी की एंट्री सपा-कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ सकती है। पश्चिमी यूपी की राजनीति में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन पूरे समुदाय को किसी एक दल का स्थायी समर्थक मा...