लखनऊ, मई 10 -- Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कई महीनों से चल रही अटकलें अब खत्म हो गई हैं। रविवार की अपराह्न साढ़े तीन बजे राजभवन में पांच विधायक और एक विधान परिषद सदस्य को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इनमें पश्चिमी यूपी से ताल्लुक रखने वाले भूपेंद्र चौधरी का भी नाम शामिल है। भूपेंद्र चौधरी जाट समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं। भूपेंद्र चौधरी पहले भी सरकार में रह चुके हैं। इसके बाद इन्हें यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब फिर से उनकी सरकार में वापसी हो रही है। सियासी विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा नेतृत्व मिशन 2027 की बिसात पर अपने उन रणनीतिक चेहरों को फिर से मुख्य भूमिका में ला रहा है, जो क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों की काट ढूंढने में माहिर हैं। इस पूरी स्क्रिप्ट के केंद्र में पूर्व प्रदेश ...