नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह आगरा, मथुरा और हाथरस समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। आगरा में बारिश के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा रद्द करना पड़ा। मथुरा में तेज आंधी और बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी, जबकि हाथरस में मंडी में रखी धान की हजारों बोरियां भीग गईं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 37 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी में मौसम बदला है। इसके असर से अगले दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे...