नई दिल्ली, मार्च 16 -- Saharanpur News: पश्चिमी यूपी के जिलों में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। सहारनपुर और बिजनौर में टीन शेड उड़ने और दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। सहारनपुर में रविवार रात थाना सरसावा क्षेत्र में नकुड़ रोड स्थित गुरुकुल ज्ञान गंगा स्कूल के पास एक स्कूटी शोरूम की टिनशेड का ढांचा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से पूर्व प्रधान समेत दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान भटपुरा गांव के पूर्व प्रधान जयपाल सैनी और नवादा गांव निवासी किसान राममुकेश सैनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी पंचायत से देर रात लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 10:37 बजे अचानक तेज आंधी के कारण टिनशेड का पूरा स्ट्रक्चर उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.