वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 1 -- उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के पांच जनपदों में मिनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थापित करके उद्यमियों को प्राथमिकता के साथ औद्योगिक भूखंडों की बिक्री ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से करने की जो प्रक्रिया आरंभ की गई थी उसका हिस्सा लेने को मुरादाबाद के उद्यमियों ने खासा उत्साह दिखाया। मुरादाबाद के पैंसठ उद्यमियों ने ऑनलाइन आवेदन करके नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया, लेकिन, उन्हें अब यह प्रक्रिया निरस्त हो जाने का झटका लगा है। उद्योग निदेशालय के अंतर्गत मुरादाबाद, रामपुर, गौतमबुद्ध नगर व शामली में ई नीलामी से भूखंड प्राप्त करने को प्रक्रिया अब दोबारा शुरू की गई है।तकनीकी खामियों के चलते ई-नीलामी रद्द पिछले माह की गई औद्योगिक भूखंडों की नीलामी की प्रक्रिया तकनीकी त्रुटियों के चलते रद कर दिए जाने का हवाल...