मेरठ, फरवरी 22 -- मेरठ में नमो भारत और मेट्रो का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। साथ ही सपा को भी लपेटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 10 साल पहले यूपी की चर्चा, मेरठ के दंगे, पश्चिमी यूपी में क्रिमिनलों की गैंग, खराब सड़कें, बिजली की कटौती और पिछड़ेपन की परिस्थितियां यही कुछ चर्चा में रहता था। पश्चिमी यूपी के अपराध पर फिल्में बनती थीं। सपा सरकार ने यूपी का ये हाल कर रखा था। पीएम मोदी ने कहा, 2017 से पहले यूपी में जंगलराज था। सपा सरकार में अपराधियों का बोलबाला था। पश्चिमी यूपी में आए दिन घटनाएं होती थीं, लेकिन योगी जी के आने के बाद यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। सपा राज में जो अपराधी बेखौफ घूमते थे वह आज जेला में दिन बिता रहे हैं। आज किसी की हिम्मत नहीं है कि कॉलेज से पढ़कर निकल रही किसी ...