सासाराम, अप्रैल 8 -- डेहरी, एक संवाददाता। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के डिलिया गांव के समीप पश्चिमी संयोजक समानांतर नहर से पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया है। शव देखने से प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति की मौत दो दिन पूर्व हो चुकी है। करीब 50 वर्षीय व्यक्ति टी शर्ट पहना हुआ था। जिसके टी शर्ट पर बड़े अक्षरों में जय हिंद, दोस्तों लिखा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...