खगडि़या, मई 16 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बौरने पंचायत की वर्तमान सरपंच मंजो देवी का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वह करीब 50 वर्ष की थीं। इधर प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, स्थानीय मुखिया सोनी देवी, जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, राजद नेता सुमित कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया तथा परिजनों को सांत्वना दी। यह भी पढ़ें- पश्चिमी बौरने पंचायत की सरपंच मंजो देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...