शामली, मार्च 7 -- कैराना। पश्चिमी बंगाल की युवती के शारीरिक शोषण और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पश्चिमी बंगाल निवासी एक युवती ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह बंगाल में ही जॉब करती है। इस दौरान कैराना के मोहल्ला अंसारियान निवासी मोहम्मद दानिश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने 2023 में बंगाल में थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, जिस पर आरोपी के परिजन उसके पास पहुंचे थे तथा शादी कराने का आश्वासन देते हुए मुकदमे में फैसला करा लिया था। वह 16 फरवरी को आरोपी के घर आई थी। गुरुवार दोपहर आरोपी दानिश ने शादी करने से इनकार करते हुए उसे घर से निकाल दिया तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.