पश्चिमी पंचायत भवन में भष्मीकरण यंत्र स्थापित, स्वच्छता के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
चाईबासा, जून 6 -- गुवा । गुवा के पश्चिमी पंचायत भवन में पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भष्मीकरण यंत्र (इंसिनरेटर) स्थापित कर लोगों को जागरूक किया गया।
भष्मीकरण यंत्र का महत्व इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भष्मीकरण यंत्र के उपयोग, महत्व और इसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुखिया पद्मिनी लागुरी ने बताया कि भष्मीकरण यंत्र एक ऐसा उपकरण है, जिसका उपयोग कचरे, जैविक अपशिष्ट, अस्पताल के मेडिकल वेस्ट, मृत पशुओं के अवशेष तथा अन्य ज्वलनशील पदार्थों को उच्च तापमान पर जलाकर नष्ट करने के लिए किया जाता है। इससे कचरे का सुरक्षित निपटान संभव होता है और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिलती है।
ग्रामीणों की जागरूकता उन्होंने कहा कि इस यंत्र के उपयोग से आसपास गंदगी कम होगी, संक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.