शामली, अक्टूबर 1 -- शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य का दर्जा देने, क्षेत्र में एम्स की स्थापना करने और इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृषि, उद्योग, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। गन्ना एवं चीनी उद्योग, दुग्ध उत्पादन, लघु एवं मध्यम उद्योग तथा व्यापार में क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का सामाजिक और आर्थिक महत्व भी बताया गया। यह भी पढ़ें- शिवसेना ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन शिवसेन...