नोएडा, अप्रैल 24 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी गर्मी बढ़ गई है। भाजपा के बड़े आयोजनों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन बड़े कार्यक्रम तय हो गए हैं। दादरी में हुई रैली के बाद अब दूसरी रैली मुजफ्फरनगर और तीसरी सहारनपुर में होगी। गाजियाबाद में शनिवार को किसान संवाद का भी आयोजन किया जाएगा। इन सभी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। सपा ने 29 मार्च को दादरी में समाजवादी समानता भाईचारा रैली कर प्रदेश में अपने मिशन-2027 का शुभारंभ किया था। इसके बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 25 अप्रैल को किसानों के बीच पहुंचेंगे। सपा की विजन इंडिया मुहिम के तहत यह आयोजन होगा। पार्टी नेताओं के अनुसार गाजियाबाद के फाइव स्टार होटल में होने वाले इस कार्यक्रम में खाद-बीज का संकट, न्यूनतम समर्थन मूल्य, मौसम से फसलों के नुकसान, ...