सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी और तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बड़े स्तर पर पुराने स्मार्ट मीटरों को बदलने की योजना शुरू की है। इसके तहत ईईएसएल कंपनी द्वारा पूर्व में लगाए गए 1,86,290 स्मार्ट मीटरों को नई तकनीक से लैस आधुनिक स्मार्ट पोस्टपेड मीटरों से प्रतिस्थापित किया जाएगा। विभाग के अनुसार यह कार्य पश्चिमांचल के तीन जोनों में किया जाएगा। मेरठ फर्स्ट जोन में सबसे अधिक 1,28,157 स्मार्ट मीटर बदले जाएंगे। इसके अलावा सहारनपुर जोन में 46,663 तथा मेरठ सेकंड जोन में 11,470 स्मार्ट मीटरों को नए मीटरों से बदला जाएगा। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की 38,796 शिकायतों का निस्तारण, सहारनपुर अव्वल यह पूरी प्रक्रिया उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क होगी। अधिकारियों ...