कौशाम्बी, मार्च 2 -- पश्चिमशरीरा के वार्ड नौ में लंबे समय से सफाई नहीं हो रही थी। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ था। नालियों की सफाई न होने से रास्ते में पानी भरा रहता है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया। पूरबशरीरा-पश्चिमशरीरा नगर पंचायत के वार्ड नौ चंद्रशेखर आजाद नगर की हालत खस्ता हो चुकी थी। पाइप लाइन बिछाने के लिए आरसीसी रोड तोड़ दी गई थी। नालियां जाम होने की वजह से रास्ते में गंदा पानी भरा रहता था। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता था। लगातार शिकायत करने के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा था। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने इस खबर को 01 मार्च रविवार के अंक में 'तोड़ दी गई आरसीसी, मरम्मत के इंतजार में ग्रामीणों की हो रही फजीहत' शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित कि...