कौशाम्बी, जनवरी 30 -- पूरबशरीरा-पश्चिमशरीरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह मां झारखंडी मोहल्ला में एक दो नहीं बल्कि कई समस्याएं थीं। पाइप लाइन बिछने के बाद भी लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा था। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो शुक्रवार को निरीक्षण करने डीएम डॉ. अमित पाल पहुंच गए। डीएम के पहुंचने से पहले मोहल्ले की कर्मचारी सफाई में जुट गए थे। पूरबशरीरा-पश्चिमशरीरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह मो झारखंडी मोहल्ला के लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही थी, जबकि पाइप लाइन बिछा दी गई थी। ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने के लिए आरसीसी को बीच से तोड़ दिया था। इसकी दोबारा मरम्मत भी नहीं करवाई गई। इसके अलावा वार्ड की सफाई भी नहीं हो रही थी। इसको लेकर भी लोगों में नाराजगी थी। नाली चोक होने की वजह से गंदा प...