रिषिकेष, मई 4 -- पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। तीन राज्यों में जीत पर सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल ने विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस की अध्यक्षता ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने की। विजय जलूस विभिन्न मार्गों से होकर दून तिराहे पहुंचा। जहां आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। जुलूस में मंडल के प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, उपाध्यक्ष चंदन यादव, गुड्डी कलूड़ा, मीडिया प्रभारी बृजमोहन मनोडी, अविनाश भारद्वाज, राजेंद्र बिजलवान, ज्योति पांडे, पवन गोयल, सौरभ गर्ग, फेरुमल जगबानी, ओम प्रकाश शर्मा, दिनेश सती,बृजेश शर्मा,संजय शास्त्री, गोविंद सिं...