सीतामढ़ी, दिसम्बर 22 -- सीतामढ़ी। पशु स्वास्थ्य शिविर बेलसंड प्रखंड के पचनौर गांव में आयोजित किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से लगाए गए इस शिविर में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अपूर्व वत्स ने नेतृत्व किया। उन्होंने 124 पशुओं की विस्तृत जांच की और बीमार पशुओं को निशुल्क दवाएं व टीके वितरित किए। सहायक डॉक्टरों ने परजीवी नाशक दवाएं भी दीं। 50 से अधिक पशु पालक अपने पशुओं को लेकर पहुंचे। जिन्होंने घर-द्वार पर इलाज की सुविधा का लाभ उठाया। डॉ. अपूर्व ने टीकाकरण व नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि समय पर टीका लगाने से खुरपका-मुंहपका जैसे रोगों से बचाव होता है। इसके अलावा, पशुओं के संतुलित आहार पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। बताया कि हरी चारा, दाना, खनिज लवणों का संतुलित मिश्रण जरूरी है। इससे दूध उत्पादन बढ़ेगा और र...