सीवान, मार्च 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के दुधड़ा पंचायत में जीविका ने पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 350 से अधिक पशुओं की जांच की गई। प्रखंड के मंदिर परिसर में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया बृजमोहन साह, सरपंच तारकेश्वर सिंह, जीविका दीदी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक परिमल कुमार व भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी अमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बहरहाल, शिविर में 200 से अधिक जीविका दीदियां अपने पशुओं के साथ उपस्थित रहीं, जिन्हें पशुपालन से जुड़ी वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी दी गई। शिविर में विशेषज्ञों की टीम स्थानीय पशुपालकों के लगभग 350 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण की। इस क्रम में पशुओं में मुख्य रूप से बांझपन, रोगों के लक्षण और पोषण की कमी की जांच की गई। पशुप...