सिद्धार्थ, जुलाई 10 -- तुलसियापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी बलरामपुर द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के महादेव बुजुर्ग के मानपुर गांव में गुरुवार को निःशुल्क पशु चिकित्सा ओपीडी (वेटरिनरी ओपीडी) का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना, पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देना रहा। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। समय पर उपचार, टीकाकरण और उचित देखभाल से पशुओं की उत्पादकता बढ़ती है, जिससे पशुपालकों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में एसएसबी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी गतिविधियों की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को बेहद उपयोगी बताया。

शिविर में पशु...