बिजनौर, अप्रैल 27 -- अफजलगढ़। अचानक सड़क आए पशु से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जो निजी अस्पताल में उपचराधीन है। घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार को रात गांव मानियावाला निवासी मो. अरबाज पुत्र इरफान (24 साल) बाइक द्वारा अफजलगढ़ घर आ रहा था। गांव के समीप पंहुचते ही मुख्य मार्ग पर अचानक बेसहारा गाय सड़क पर आ गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक युवक काफी ऊंचाई तक उछल कर सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक के सिर और पैर में चोटें आईं तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पंहुचे परिजनों ने राहगीरों की मदद से युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.