बागपत, जून 9 -- बागपत। शहर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी पशु व्यापारी 53 वर्षीय सलीम रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने साथी कलीम के साथ मुहल्ले में ही एक व्यक्ति की गाय खरीदने के लिए गए थे। जो खाली प्लाट में बंधी हुई थी। वहां पर पहुंचते ही काले रंग के सांप ने सलील के पैर में लिपकर अंगूठे में डस लिया। सलीम ने पैर से झटका मारा, तो सांप दूर जाकर गिरा। बताया जाता है कि कुछ देर बाद ही सलीम की तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना पर पहुंचे परिजन सलीम को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. शाहिद अली ने एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाए। यह भी पढ़ें- पशु व्यापारी को सांप ने डसा, दस इंजेक्शन से बची जान जिसके बाद पशु व्यापारी की हालत में सुधार हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...