गंगापार, मई 10 -- नगर पंचायत मऊआइमा के मोहल्ला कजियाना कलां निवासी जैद अहमद बाजार बाजार पशुओं को खरीद फरोख्त का काम करते हैं। जैद अहमद का कहना है कि वह 22 अप्रैल को सुबह मऊआइमा के एक स्थानीय बाजार में कार से भैंसों की खरीदारी करने गए थे। कार खडी करके वह बाजार में चले गए। जब वापस लौटे तो कार में रखा झोला जिसमें नौ लाख 96 हजार रुपए थे, गायब था और कार का लॉक टूटा था। बहुत तलाशने के बाद भी जब पैसा नहीं मिला तो जैद अहमद ने रविवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मऊआइमा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...