संभल, मई 6 -- जुनावई। थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पशु व्यापारियों को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव सैंजना मुस्लिम निवासी सफीक और ईसाक गांव-गांव जाकर भैंस खरीदने-बेचने का काम करते हैं। बीते दिन शाम दोनों जुनावई क्षेत्र के पुसावली गांव में भैंस देखकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कस्बे के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब आठ लोगों ने उन्हें रोक लिया और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जुनावई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है...