आगरा, मई 10 -- थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र में खोहरी (गुमानसिंह पुरा) के माता मंदिर पर गाय बेचने के बहाने बुला कर शनिवार की शाम पशु व्यापारी फिरोजाबाद के कटी नगर के कमल, शोभीपुर के विष्णु को बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिया था। हरकत में आई खेड़ा राठौर पुलिस ने लूट के आरोपी चंबल के बीहड़ में घेर लिए। महज पांच घंटे में गोहरा गांव के पास से तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट की बाइक, तीन हजार रुपये, तीन तमंचे एवं वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि फिरोजाबाद के दो पशु व्यापारियों को गाय बेचने के बहाने बुलाया गया था। यह भी पढ़ें- भावनपुर में पुलिस-मुठभेड़: गौकशी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग के बाद दबोचे गए आरोपी खोहरी के माता मंदिर पर तमंचे की बट से पीट कर उनके पास से रुपये और बाइक लूट ली ...