फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद, सरसमल। थाना छांयसा पुलिस ने पशु वध के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी जमशेद निवासी अटेरना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 मई की रात गांव अटेरना में एक गाय के पैर और मुंह बांधकर उसके वध का प्रयास किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ गाय को चोरी कर ले जा रहा था। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने जमशेद को पलवल से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...