फरीदाबाद, जून 6 -- नूंह, केशव भारद्वाज। पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने पशुवध के आरोप में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जाड़ोली निवासी सलीम , यूनुस, यूसुफ, फकरुद्दीन, नंगला जमालगढ़, कासिम और जावेद को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...