बागपत, मार्च 23 -- बागपत। पशु चिकित्सा विभाग में पशुओं के नाम पर लोन का प्रकरण प्रकाश में आया था। विभाग में प्रकरण को लेकर हड़कंप मच गया था। डीएम के आदेश पर तीन अधिकारियों की समिति जांच कर रही थी। अब जांच से समिति ने भी हाथ खड़े कर दिए है। स्पष्ट नहीं हुआ कि पशु स्वास्थ्य प्रमाण पत्र कहां से बने। प्रकरण की जांच पुलिस से कराने का अनुरोध किया गया है। पशु चिकित्साधिकारी की फर्जी मोहर और हस्ताक्षर करके पशु स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करके लोन लेने का प्रकरण में अब नया मोड आ गया है। तीन अधिकारियों की जांच समिति ने इस प्रकरण में अपनी जांच आख्या डीएम, सीडीओ को सौंप दी है। टीम में डीडीओ, एलडीएम और सीवीओ ने संयुक्त रूप से जांच आख्या में बताया कि सरूरपुर कलां गांव की स्टैट बैंक शाखा से 13 पशुओं पर 34.90 लाख रुपये का लोन हुआ है। यहां अभिलेखों की जांच क...