पशु लूट मामले में कई लोग हिरासत में,पूछताछ जारी
मुजफ्फर नगर, जून 16 -- चार दिन पूर्व रसूलपुर कैलोरा के जंगल में किसान ओर उसके पुत्र को बंधक बनाकर लाखों के पशु लूटकर फरार हुए बदमाशों को पकडने के लिए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है,जिससे पूछताछ की जा रही है। गांव रसूलपुर कैलोरा निवासी सुखपाल ओर उसके बेटे उमंग को बदमाशों ने बंधक बनाकर घेर से करीब चार लाख के पशु लूट लिए थे। घटना के खुलासे को पुलिस की कई टीमे लगाई गई लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद से कई लोगों ने पूछताछ की गई। सोमवार को भी पुलिस ने आसपास क्षेत्र के संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वही ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंच कर कोतवाल दिनेश बघेल से बदमाशों को पकडने की मांग की है। कोतवाल ने ग्रामीणों को जल्द पकडने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.