पटना, फरवरी 5 -- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने गुरुवार को पशुधन आपातकालीन एवं टेली पशु चिकित्सा कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान परिसर में मौजूद कॉल सेंटर 1962 में पशु चिकित्सा सेवा प्रणाली की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि पशु मालिकों को समय पर सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव्स (सीसीई) से संवाद किया। पशुपालकों से प्राप्त कॉल के पंजीकरण, प्राथमिक जांच, वर्गीकरण एवं मामलों के आवंटन की संपूर्ण प्रक्रिया की ली। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार शिकायत की प्रकृति, गंभीरता एवं तात्कालिकता के आधार पर मामलों का आकलन कर टेलीमेडिसिन परामर्श अथवा फील्ड स्तर पर आपातकालीन पशु चिकित्सा सेवा के लिए अग्रसारित ...