लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में पशुओं का बीमा कराने से लेकर क्लेम प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी होगी। अनावश्यक तकनीकी औपचारिकताओं के कारण वास्तविक दावों को अब अस्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही क्लेम का भुगतान भी समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा。

योजना की बैठक प्रदेश में 'मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना' को प्रभावी, पारदर्शी और पशुपालक हितैषी तरीके से लागू करने के लिए सोमवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों व बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुझाव दिया कि बीमा प्रीमियम यथासंभव कम रखा जाए, ताकि पशुपालकों पर न्यूनतम आर्थिक बोझ पड़े और अधिक से अधिक पशुओं को बीमा सुरक्षा मिल सके।

सूचनाएं उपलब्ध कराना श्री सिंह ने कहा कि जिले स्तर पर पर्याप्त...