अमरोहा, मई 14 -- गजरौला। पशु बाजार में व्यापारी के साथ मारपीट कर दी गई। कारोबारी ने आरोपियों पर एक लाख रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है।बुलंदशहर जिले के गांव सिकंदराबाद निवासी भूरे पशु बचने व खरीदने का व्यापार करता है। वह बुधवार सुबह गजरौला क्षेत्र के कुमराला में साप्ताहिक पशु बाजार में पशु खरीदने के लिए आया था। आरोप है कि इसी दौरान कार में सवार होकर आए छह युवकों ने भूरे के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध जताने पर मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी जेब में रखे एक लाख रुपये भी छीन लिए। यह भी पढ़ें- पशु बाजार में व्यापारी के साथ मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप शोर होने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जमा हुए लोगों ने घायल को सीएचसी में भर...