हापुड़, मई 8 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम चंडी रोड इलाके में गली में पशु बांधने और गंदगी फैलाने का विरोध करने पर दुकानदार और उसकी वृद्ध मां के साथ मारपीट कर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित न्यायालय की शरण में गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला नवीकरीम चंडी रोड निवासी राजू ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी सब्जी मंडी के पास दुकान और मकान है। दुकान का एक दरवाजा करीब छह फुट चौड़ी गली में खुलता है। आरोप है कि सामने दुकान करने वाले राकेश उर्फ बब्बन अपने चार पशु गली में बांध देते हैं, जिससे रास्ता बाधित हो जाता है। साथ ही सड़ी-गली सब्जियां और गोबर गली में डालकर गंदगी फैलाई जाती है। इससे बदबू और बीमारी फैलने का ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.