गया, अप्रैल 19 -- केसपा गांव में पशु बांझपन निवारण शिविर एवं पशुपालक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी केसपा डॉ. अरुण कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ तुषार,सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर एवं मुखिया प्रतिनिधि अमिताभ कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लेकर अपने पशुओं का उपचार कराया तथा आवश्यक दवाइयां प्राप्त कीं। इस दौरान गाय, भैंस, बकरी एवं घोड़े का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों ने क्षेत्र में कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा को शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पशु बांझपन निवारण शिविर में पशुओं का हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.