पशु बचाव अभियान में घायल ईएसआई की भी मौत
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- नूंह, सरसमल। केएमपी एक्सप्रेसवे पर पशुओं से भरे कैंटर को पकड़ने के दौरान हुए सड़क हादसे में घायल ईएसआई मुकेश कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले इसी हादसे में सिपाही गिरीश ने मौके पर ही जान गंवा दी थी। दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान बचाव अभियान में शामिल थे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गुरुवार तड़के सीएस एंड पीओ स्टाफ पुन्हाना की टीम थाना मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में गांव गोयला के पास गश्त और अपराध नियंत्रण ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक कैंटर में पशु भरकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केएमपी एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी की और संदिग्ध कैंटर को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान चालक को काबू कर लिया गया। उसकी पहचान कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) निवासी रानू सिंह के रूप में हुई। कैंटर की तलाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.