शामली, अक्टूबर 7 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी अमित चौधरी लंबे समय से मुर्रा नस्ल के पशुओं की नस्ल सुधार के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। कुछ समय पूर्व उनकी एक भैंस ने करीब 30 किलो दूध देकर खानपुर सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया था। अब उनकी मुर्रा नस्ल के कटरे ने भी पशु प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। 2 अक्टूबर को हरियाणा के कपूरथला में आयोजित विशाल ग्रामीण पशु प्रदर्शनी ऑल इंडिया चैंपियन प्रतियोगिता में खानपुर निवासी अमित चौधरी के मुर्रा नस्ल के कटडो ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में देशभर से शामिल हुए 54 कटडो के बीच मुकाबले में उनके कटडे ने चौथा स्थान हासिल किया।अमित चौधरी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य मुर्रा नस्ल के पशुओं की नस्ल में सुधार करना है। इस कार्य के लिए उन्हें कई बार पुरस...