विकासनगर, मार्च 10 -- तहसील क्षेत्र के पशुपालकों ने कथियान में पशु प्रदर्शनी एवं पशु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने को लेकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में पशुपालक ग्रामीणों ने कहा कि कथियान क्षेत्र के दो-तीन खतों से जुड़े गांव भटाड, हरटाड, छजाड, अगेठी, भूठ, फनार, नुडाईथात, बिमभड, चोसाल, ओबरासेर, लोईच, धामीच, डिरनाड, पूरटाड, भूनाड, ऐठान, डागूठा, पटियूड, लोकाड, खादरा आदि गांव में भेड, बकरी, गाय, भैस पालन व्यवसाय है। लेकिन पशुपालको को उपचार हेतु त्यूणी पशु अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है। जबकि कथियान क्षेत्र से त्यूणी की दूरी चालीस से पचास किलोमीटर है। जहां हर ग्रामीण पशुपालक का पहुंचना मुश्किल है। उन्होंने मांग की कि पशुओं के स्वास्थ्य उपचार के लिए परिक्षण शिविर साथ ही पशु प्रदर्शनी लगाई जाए। जिससे पशु पालकों को ...