पशु पैठ बाजार में मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान
मेरठ, मई 24 -- पशु पैठ बाजार में शुक्रवार रात पशु खरीदने को लेकर मारपीट करने वाले दोनों आरोपी खरखौदा निवासी राजा, शादाब की पुलिस ने पहचान कर ली है। इस मामले में शनिवार को सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने जाकिर कॉलोनी चौकी इंचार्ज और बीट कांस्टेबल को तलब कर फटाकर लगाई है। जानकारी के मुताबिक ईद उल अजहा को लेकर कमेला रोड स्थित पशु पैठ बाजार में भीड़ जुट रही है। शुक्रवार रात भी बड़ी संख्या में लोग पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसका वीडियो भी वायरल हो गया। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि इस मामले में पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई। चौकी इंचार्ज अमित और बीट कांस्टेबल से रिपोर्ट तलब की गई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.