मैनपुरी, मई 12 -- देसी विदेशी पक्षियों की ऐशगाह समान पक्षी विहार की विशाल झील को पर्याप्त पानी चाहिए। पक्षी विहार प्रशासन ने यहां की झील में पानी की व्यवस्था तो कराई है, लेकिन झील के विशाल एरिया के दृष्टिगत पानी की अपेक्षित व्यवस्था नहीं हो सकी है। पानी कम होने से इस पक्षी विहार के जलीय पक्षियों के सामने गर्मी के इस मौसम में समस्या पैदा हो गई है। पक्षी विहार रामसर साइट में शामिल है। मगर सरकार इस पक्षी विहार को बेहतर बनाने के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं कर रही। 700 एकड़ से अधिक जमीन पर फैले समान पक्षी विहार में हर साल यूरोप तथा अन्य देशों से 6 से 7 हजार पक्षी यहां के अनुकूल मौसम में समय बिताने आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों के आने और यहां समय बिताने की जानकारी सामने आने के बाद इसे रामसर साइट में शामिल किया गया है। इस पक्षी विहार की जम...