मेरठ, जून 8 -- गंगासागर में भगवान जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा ए ब्लॉक में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को समापन हो गया। पुरूषोत्तम मास में आयोजित भागवत कथा में भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलदेव एवं बहन सुभद्रा महारानी के साथ मंच पर विराजमान थे। सभी भक्त विधि-विधान से उनकी पूजा अर्चना कर रहे थे। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास कृष्ण दास ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का बहुत संदर वर्णन किया। उन्होंने भगवान कृष्ण की नवधा भक्ति के बारे में बताया। कहा कि मनुष्य पर आश्रित सभी प्रकार के पशु पक्षी, जीव-जंतु की हर संभव मदद करना मानव जीवन की सबसे बड़ी सेवा है। यह भी पढ़ें- कालिया दमन की लीला सुन श्रध्दालु हुए मंत्रमुग्ध विशेष रूप से गो माता की नित्य सेवा करने पर भगवान कृष्ण की कृपा सरलता से प्राप्त होती है और जीवन के कष्ट मिट जाते हैं।उन्होंने क...