पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने को जलपात्र का किया वितरण
प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच नगर निगम ने पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए जलपात्र का वितरण किया। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने सोमवार को नगर निगम परिसर में सोमवार को इसका वितरण शुरू कर दिया। जलपात्रों को सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, मोहल्लों तथा ऐसे स्थानों पर रखा जाएगा, जहां बड़ी संख्या में निराश्रित पशु एवं पक्षी आते-जाते हैं। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी में जल की कमी से जूझ रहे पशु-पक्षियों को राहत प्रदान करना और समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता एवं करुणा की भावना को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि जिस प्रकार गर्मी में यात्रियों के लिए शीतल जल एवं विश्राम की व्यवस्था की जा रही है, उसी प्रकार निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए भी जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.