भदोही, जून 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में मोरवा नदी व नहर सूखे पड़े हैं। गर्मी और प्यास से व्याकूल हुए पशु-पक्षी पानी की तलाश में भटक रहे हैं। जबकि मनरेगा तालाब भी क्रिकेट मैदान बन गए हैं। नहरों में पानी छोड़ दी जाए तो पशु-पक्षियों को प्यास बूझाना आसान हो जाएगा। वहीं, मोरवा नदी का सूखना घड़रोज, आवारा पशु और जंगली जानवरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सूर्यदेव की ताप से सूखे नहरों में दरारें फटने लगी हैं। मनरेगा तालाब तो पूर्व में ही सूख गए थे। तीखी धूप और गर्मी से बेहाल हुए पशु-पक्षी पानी को भटक रहे हैं। आठ-दस की झूंड में प्यास बूझाने को घड़रोज बस्ती की तरफ बढ़ने लगे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बेसहारा पशुओं की बढ़ी परेशानी, पानी और चारे के लिए भटक रहे जानवर नहर विभाग की माने तो प्रयागराज के केहुनी से निकलकर वाराणसी और मिर्जापुर ज...