फरीदाबाद, मई 19 -- नूंह, केशव भारद्वाज। सीआईए नूंह और पशु तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ में एक तस्कर घायल हो गया। आरोपी की पहचान पलवल निवासी उटावड़ हम्मस के रूप में हुई। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चार पशुओं को मुक्त करा लिया। आरोपी के कब्जे से एक ईको वैन एंबुलेंस, देसी कट्टा, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी ईको वैन से पशुओं को लेकर जा रहे थे। डीएसपी मुख्यालय, नूंह पृथ्वी सिंह ने बताया कि सीआईए नूंह की टीम उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास नूंह-होडल रोड पर गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उटावड़ निवासी कुछ लोग ईको एंबुलेंस गाड़ी में पशु भरकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे हैं।

पुलिस की नाकाबंदी पुलिस ने नूंह-होडल रोड पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की। कुछ देर बाद स...