भभुआ, जनवरी 11 -- पेज तीन की खबर पशु तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, एएसआई से मारपीट,केस दर्ज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पठान टोली कुरैशी मोहल्ले में पशु तस्कर को पकड़ने के दौरान पुलिस पर पथराव और मारपीट की घटना सामने आई है। रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक सफेद बिना नंबर प्लेट की बोलेरो तेज रफ्तार में आ रही है, जिसमें अवैध रूप से मवेशी लदे हैं। धरौली के पास वाहन जांच के दौरान बोलेरो चालक ने पुलिस को कुचलने का प्रयास करते हुए भागने की कोशिश की। चांद थाना क्षेत्र में भी पुलिस को रौंदने का प्रयास किया गया। अंत में बोलेरो चैनपुर के पठान टोली कुरैशी मोहल्ले में एक गड्ढे में फंस गई। वाहन में क्रुरतापूर्वक मवेशी लदे पाए गए।...