चंदौली, अप्रैल 13 -- चंदौली, संवाददाता। भ्रष्टाचार अधिनियम के मुकदमें में आरोपी सिपाही को पशु तस्करों का सहयोग करने के मामले में सदर कोतवाली और इलिया थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार को आम्बेडकर नगर जिले के पलईपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। इलिया थाने में दर्ज मुकदमें में पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ और साक्ष्यों को प्रकाश में आने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। पूर्व में भी सैयदराजा थाने में उक्त पुलिस कर्मी के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज है। इसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। इस प्रकरण का खुलासा सोमवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में किया।एसपी यह भी पढ़ें- चंदौली में पशु तस्करी के 208 मामले में 537 के विरुद्ध दर्ज है मुकदमा ने बताया कि जिले में अपरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.