देवरिया, मार्च 28 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर कोतवाली के औरंगाबाद में शुक्रवार को सीओ सलेमपुर के नेतृत्व में बनकटा व सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करी के एक मामले में छापेमारी की। हालांकि संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गया। एक घंटे तक पुलिस मौके पर जमी रही।बनकटा थाना क्षेत्र में पिकअप सवार नौ गोवंश पशु ने बरामद किया। साथ ही दो तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पिकअप स्वामी की तलाश में सीओ मनोज कुमार, सेलमपुर कोतवाली के प्रभारी दिनेश मिश्र बनकटा पुलिस के साथ औरंगाबाद गांव में पहुंचे और छापेमारी की। सूत्रों की माने तो वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। एक घंटे तक पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटाती रही। बाद में टीम लौट गई। पुलिस की इस कार्रवाई में हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि जिसके घर पुलिस गई थी, वह पशु तस्कर है ...