लोहरदगा, अप्रैल 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। पशु तस्करी मामले में लोहरदगा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए छापेमारी अभियान चलाया और रविवार अहले सुबह 28 गौवंशीय पशु को जब्त कर लिया। यह मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र का है। एकागुड़ी पथ पर सेन्हा थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 28 पशुओं को बरामद कर थाना में सुरक्षित रखा गया। सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पशु तस्करों द्वारा क्रूरता से दो दर्जन पशु को लोहरदगा की ओर ले जाया जा रहा है।पुलिस की गाड़ी को देखते ही पशु को हांकने वाले दो व्यक्ति अंधेरे के लाभ उठा कर फरार हो गए। पुलिस चौकीदार की मदद से सभी पशु को हांकते हुए सेन्हा थाना लाया और चारा पानी दिया गया।जब्त पशुओं की चिकित्सकीय जांच की गई। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों पर प्राथ...