सोनभद्र, जुलाई 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। गोवंश तस्करी के मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार राजा कुरैशी उर्फ हासिन कुरैशी से पूछताछ और बैंक खातों के विश्लेषण में पुलिस के सामने अंतरराज्यीय तस्करी और वित्तीय नेटवर्क की नई परतें खुली हैं। रायपुर थाने में दर्ज मुकदमें में पुलिस की विवेचना में अब तक 25 से अधिक बैंक खातों का विश्लेषण किया जा चुका है, जिनमें करीब 80 से 100 करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच की गई है। पुलिस की तरफ से प्रथम दृष्टया जांच में गोवंश तस्करी से अर्जित धनराशि को विभिन्न व्यक्तियों एवं व्यावसायिक खातों के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से स्थानांतरित कर वास्तविक स्रोत और अंतिम लाभार्थियों को छिपाने का प्रयास सामने आया है।एसपी यह भी पढ़ें- वांछित गौ-तस्कर को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पकड़ा अभिषेक वर्मा ने बताया कि पहले गिरफ्तार अभियुक्...